1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की 1-2 दिन में घोषणा संभव, धर्मेंद्र प्रधान को ऑब्जर्वर बनाकर भेजेगी पार्टी: सूत्र

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की 1-2 दिन में घोषणा संभव, धर्मेंद्र प्रधान को ऑब्जर्वर बनाकर भेजेगी पार्टी: सूत्र

 Published : Jul 26, 2021 01:44 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 01:44 pm IST

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद से बीएस येदियुरप्पा के त्यागपत्र के बाद अब नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयास लगना शुरू हो गए हैं।

कर्नाटक के नए...- India TV Hindi
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की 1-2 दिन में घोषणा संभव, धर्मेद्र प्रधान को ऑब्जर्वर बनाकर भेजेगी पार्टी: सूत्र Image Source : PTI

नई दिल्ली: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद से बीएस येदियुरप्पा के त्यागपत्र के बाद अब नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयास लगना शुरू हो गए हैं। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी अगले 1-2 दिन में कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर सकती है और इसके लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ऑब्जर्वर के तौर पर कर्नाटक भेजा जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के घटनाक्रम को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ संसत भवन में स्थित उनके कमरे में मुलाकात की है।

गौरतलब है कि अपनी सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने का ऐलान किया है। बीएस येदियुरप्पा ने त्यागपत्र देते समय भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया और कहा कि 75 वर्ष की उम्र की लिमिट पूरी होने के बावजूद केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें 2 साल अतिरिक्त मुख्यमंत्री पद पर बनाए रखा। त्यागपत्र देते समय बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि वे केंद्र में भारतीय जनता पार्टी को फिर से जीत दिलाने में पूरा योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देते समय बीएस येदियुरप्पा भावुक नजर आए और उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रचार और जिला अध्यक्ष के रूप में उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था और उसके बाद उन्होंने राजनीति में उतरकर जनता की सेवा करने का मन बनाया था। येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के एकमात्र विधायक से विधानसभा में जनता की लड़ाई शुरू की थी और बाद में पूरे राज्य ने उनका साथ दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत