1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केशव मौर्या बोले, बहनजी का हाथी नोट खाकर मोटा हो गया था

केशव मौर्या बोले, बहनजी का हाथी नोट खाकर मोटा हो गया था

 Written By: IANS
 Published : Nov 16, 2016 09:50 pm IST,  Updated : Nov 16, 2016 09:50 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को धामपुर में आयोजित जनसभा में प्रदेश की अखिलेश सरकार, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।

Keshav Maurya | PTI File Photo- India TV Hindi
Keshav Maurya | PTI File Photo

बिजनौर: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को धामपुर में आयोजित जनसभा में प्रदेश की अखिलेश सरकार, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। माया पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बहनजी का हाथी नोट खाकर मोटा हो गया था और अब बहनजी परेशान हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं। एक परिवार ने प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के भुगतान के लिए पैसा भेजा, लेकिन प्रदेश सरकार किसानों का हक खा गई। 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोटों को बंद होने के फैसले से रिश्वत पर रोक लग गई। देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का यह पहला कदम है, लेकिन इस कदम से बहन जी को परेशानी हो गई।

इन्हें भी पढ़ें:

उन्होंने कहा, ‘गरीबों के वोट बेचकर बहन जी का हाथी नोट खाकर मोटा हो गया था। अब बहन जी परेशान हैं। गन्ना किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई रकम का बंदरबांट कर लिया, अब गद्दों पर नींद नहीं आ रही। भ्रष्टाचार से कमाए नोट कागज हो गए हैं। राहुल गांधी लाइन में खड़े होकर नाटक कर रहे हैं। केंद्र की नीतियों पर सपा सरकार रोड़ा अटका रही है। किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।’

इन्हें भी पढ़ें:

सहारनपुर से बिजनौर पहुंची परिवर्तन यात्रा के दौरान धामपुर में आयोजित जनसभा में मौर्य ने कहा, ‘अब आप लोग बीजेपी की सरकार बनाइए ताकि किसानों को लाभ हो, जवानों को लाभ हो तथा महिलाओं का सम्मान हो। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में गुंडे जेल में होंगे या प्रदेश की सीमा से बाहर होंगे। परिवर्तन यात्राओं में जनसैलाब उमड़ रहा है। जो अधिकारी सपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं, वे सुधर जाएं। जनता तय करे कोई भी गुंडा व भ्रष्टाचारी विधानसभा न पहुंच पाए।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत