1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बाईचुंग भूटिया ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दिया

बाईचुंग भूटिया ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दिया

 Reported By: IANS
 Published : Feb 26, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 02:45 pm IST

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा की और कहा कि वह अब किसी भी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं हैं।

mamta, Bhutia- India TV Hindi
mamta, Bhutia

कोलकाता: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा की और कहा कि वह अब किसी भी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं हैं। देश के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी ने ट्वीट कर तृणमूल कांग्रेस के सभी आधिकारिक एवं राजनीति पदों से त्यागपत्र देने की घोषणा की। भूटिया 2014 लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

भूटिया ने कहा, "मैं आज आधिकारिक रूप से अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सदस्यता, सभी आधिकारिक और राजनीतिक पद से इस्तीफा देता हूं। मैं अब भारत के किसी भी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं हूं।"

वर्ष 2014 में, तृणमूल ने भूटिया को दार्जिलिंग लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें इस सीट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें वर्ष 2016 में भी सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था। अपने दो दशक लंबे कैरियर में भूटिया 12 वर्षो तक देश की राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की। उन्होंने ब्यूरी एफसी की तरफ से इंग्लिश प्रोफेशनल लीग में भी हिस्सा लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत