1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल भाजपा नेता के ट्वीट से पार्टी में दरार के संकेत मिले

बंगाल भाजपा नेता के ट्वीट से पार्टी में दरार के संकेत मिले

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 21, 2018 11:09 pm IST,  Updated : Jun 21, 2018 11:09 pm IST

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रिश्तेदार ने मंगलवार से किए गए कई ट्वीट में कहा कि राज्य भाजपा में संकट का समाधान पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करके किया जा सकता है, न कि किसी का चयन करके...

Chandra Bose, West Bengal BJP VP- India TV Hindi
Chandra Bose, West Bengal BJP VP

कोलकाता: भाजपा प्रमुख अमित शाह के अगले हफ्ते राज्य के दौरे पर आने से पहले पार्टी की बंगाल इकाई में दरार खुलेआम सामने आ रहा है। पार्टी उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने नेतृत्व से आग्रह किया है कि राज्य के लिए नेता का ‘‘चुनाव’’ करें न कि ‘‘चयन’’ करें।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रिश्तेदार ने मंगलवार से किए गए कई ट्वीट में कहा कि राज्य भाजपा में संकट का समाधान पार्टी अध्यक्ष का ‘‘चुनाव’’ करके किया जा सकता है, न कि किसी का ‘‘चयन’’ करके। राज्य भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष का कार्यकाल दिसम्बर में खत्म होने वाला है।

बोस ने एक ट्वीट में लिखा, ‘‘नेतृत्व मुद्दे पर बंगाल भाजपा में संकट का हल पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करके किया जा सकता है न कि किसी का चयन करके। जिलों और कोलकाता में मतपत्र के माध्यम से निर्णय होने दिया जाए कि कौन पार्टी को जीत की राह पर ले जाएगा। वर्तमान में निराशाजनक स्थिति है।’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल भाजपा में नेतृत्व संकट की अफवाहों का तुरंत समाधान किया जाना चाहिए। मामला पिछले छह महीने से सार्वजनिक है। बंगाल भाजपा बंगाल के लोगों के लिए तभी काम कर सकती है जब पार्टी में अंदरूनी लोकतंत्र बहाल हो।’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसे सार्वजनिक नहीं किया है। बंगाल अध्यक्ष ने एक आम सभा में कहा कि वह दिसम्बर 2018 तक पद पर रहेंगे। पर्यवेक्षकों ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 तक पद पर रहेंगे। दूसरे लोग कहते हैं कि पंचायत चुनाव 2018 तक रहेंगे। मैं सच्चाई जानने का प्रयास कर रहा हूं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत