1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोवा: कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका! TMC में शामिल हो सकते हैं पूर्व सीएम

गोवा: कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका! TMC में शामिल हो सकते हैं पूर्व सीएम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2021 11:50 am IST,  Updated : Sep 28, 2021 09:13 am IST

टीएमसी गोवा में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को भबनीपुर में ममता बनर्जी के प्रचार अभियान में सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की थी।

big jolt to congress in goa ex chief minister Luizinho Faleiro can join tmc गोवा: कांग्रेस को लग सकत- India TV Hindi
गोवा: कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका! TMC में शामिल हो सकते हैं पूर्व सीएम Image Source : HTTPS://TWITTER.COM/LUIZINHOFALEIRO

पणजी. कांग्रेस पार्टी को गोवा राज्य में बड़ा झटका लग सकता है। गोवा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व सीएम लुइज़िन्हो फलेरो (Luizinho Faleiro) कांग्रेस छोड़ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वो आने वाले दिनों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का दामन थाम सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि लुइज़िन्हो फलेरियो पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेद की वजह से कांग्रेस से अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।

सूत्रों का ये भी दावा है कि टीएमसी और लुइज़िन्हो फलेरियो के बीच में बातचीत जारी है। आपको बता दें कि टीएमसी गोवा में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को भबनीपुर में ममता बनर्जी के प्रचार अभियान में सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की थी।

हाल ही में टीएमसी सांसदों डेरेक ओ ब्रायन और प्रसून बनर्जी की एक टीम ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले गोवा का दौरा किया था। प्रशांत किशोर की आईपीएसी के सदस्य भी गोवा में डेरा डाले हुए हैं ताकि भाजपा शासित राज्य में पार्टी की पहचान बनाने के लिए जमीनी कार्य तैयार किया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत