1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आज शाम पांच बजे होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार, ये बन सकते हैं मंत्री!

आज शाम पांच बजे होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार, ये बन सकते हैं मंत्री!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 29, 2017 01:28 pm IST,  Updated : Jul 29, 2017 01:28 pm IST

सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक आज कुल 35 मंत्रियों को शपथ दिलायी जाएगी। सरकार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) भी शामिल होगी। जदयू के अधिकांश पुराने मंत्रियों को ही जगह मिलने की संभावना है।

Nitish-Modi- India TV Hindi
Nitish-Modi

नई दिल्ली: बिहार में नीतीश कुमार और सुशील मोदी की नेतृत्व वाली नई सरकार के कैबिनेट विस्तार की बैठक में मंत्री पद के लिए विधायकों के नामों पर मुहर लग गई है। एनडीए के 16 और जदयू के 19 विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम पांच बजे राजभवन में बिहार के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। ये भी पढ़ें: दलालों के चक्कर में न पड़ें 60 रुपए में बन जाता है ड्राइविंग लाइसेंस

सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक आज कुल 35 मंत्रियों को शपथ दिलायी जाएगी। सरकार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) भी शामिल होगी। जदयू के अधिकांश पुराने मंत्रियों को ही जगह मिलने की संभावना है।

ये बन सकते हैं मंत्री

जदयू से विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, राजीव रंजन, जय कुमार सिंह, पीके शाही, नरेंद्र नारायण, शशिभूषण हजारी, रणवीर नंदन, लेसी सिंह, रंजू गीता और मदन सहनी को मंत्री पद संभव। वहीं भाजपा से प्रेमकुमार, नंदकिशोर यादव, अवधेश नारायण, विनोद नारायण, मंगल पांडे, राम नारायण मंडल, अरुण सिन्हा, नितिन नवीन, व्यास देव, सुरेश शर्मा, रजनीश सिंह, अनिल कुमार, नीरज सिंह बबलू, गायत्री देवी, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू मंत्री बन सकते हैं।

जीतनराम मांझी और LJP कोटे से राजू तिवारी भी मंत्री बन सकते हैं।

आपको बता दें कि बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार के शपथ ग्रहण में केवल सीएम और डिप्टी सीएम ने ही शपथ ली है। अभी ये तय नहीं हुआ है कि राज्य में कौन-कौन से मंत्री बनेंगे। वैसे तो नीतीश कुमार और सुशील मोदी को ये सब कुछ पहले तय कर लेना चाहिए था। लेकिन बिहार में सबसे बड़े दल आरजेडी को सरकार बनाने का कोई भी मौका नहीं देने के चलते गुरुवार सुबह केवल सीएम और डिप्टी सीएम ने शपथ ली। खबरों की मानें, तो पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को भी मंत्री पद मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत