1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मणिपुर: फ्लोर टेस्ट में बिरेन सिंह पास, राज्य में पहली बार BJP सरकार

मणिपुर: फ्लोर टेस्ट में बिरेन सिंह पास, राज्य में पहली बार BJP सरकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2017 03:06 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 03:06 pm IST

गोवा के बाद अब मणिपुर में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया।

Biren Singh | PTI Photo- India TV Hindi
Biren Singh | PTI Photo

नई दिल्ली: गोवा के बाद अब मणिपुर में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। 60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा में 33 विधायकों ने बिरेन की सरकार को अपना समर्थन दिया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय जनता पार्टी के ही यमनम खेमचंद सिंह को विधानसभा का स्पीकर चुना गया है। बिरेन सिंह ने 16 मार्च को मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर में पहली बार सरकार बनाने में सफलता हासिल की है। बीजेपी को एक निर्दलीय और तृणमूल कांग्रेस के भी एक विधायक का समर्थन मिला।

बीजेपी ने गुरुवार से अपने सभी विधायकों को गुवाहाटी के एक होटल में रखा हुआ था। मणिपुर की नई सरकार में बीजेपी से सीएम बिरेन सिंह समेत 2 मंत्री बनाए गए हैं, जबकि सहयोगी पार्टी NPP के 4, NPF और LJP के एक-एक मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा बीजेपी जॉइन करने वाले एक कांग्रेसी विधायक को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

बीजेपी ने मणिपुर विधानसभा चुनावों में 21 सीटों पर जीत हासिल की थी और वह 28 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। हालांकि संख्या में ज्यादा रहने के बावजूद कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई और बीजेपी ने छोटी पार्टियों और निर्दलीयों की मदद मणिपुर में अपनी पहली सरकार बना ली। गोवा और मणिपुर में सबसे बड़ा दल न होने के बावजूद दोनों राज्य बीजेपी की झोली में चले गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत