1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी, चीन की पार्टी को पछाड़ा

देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी, चीन की पार्टी को पछाड़ा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 30, 2015 09:00 am IST,  Updated : Mar 30, 2015 09:02 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नया कीर्तीमान स्थापित करते हुए देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पीछे छोड़ते हुए,

- India TV Hindi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नया कीर्तीमान स्थापित करते हुए देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पीछे छोड़ते हुए, दुनिया की सबसे बड़ी बन गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रमुख दिनेश शर्मा ने बताया कि पार्टी के सदस्यों की संख्या आठ करोड़ 82 लाख पहुंच चुकी है।

बीजेपी के इस सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा सदस्य उत्तर प्रदेश में बनाए हैं। प्रदेश में करीब डेढ़ करोड़ सदस्य बीजेपी से जुड़े हैं। पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में दो करोड़ सदस्य बनाने का है। राज्य में 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से पार्टी इस सदस्यता अभियान को लेकर काफी उत्साहित है।

शर्मा ने बताया कि हर रोज पार्टी के 13 से 14 लाख नए सदस्य बन रहे हैं। सदस्यता अभियान 31 मार्च को खत्म हो रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार और असम में स्थानीय निकाय के चुनावों और झारखंड में विधानसभा चुनावों के कारण सदस्यता अभियान प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को 31 मार्च से आगे भी जारी रखने का अनुरोध कर रहे हैं। वह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से इस पर विचार करने का आग्रह करेंगे।

बीजेपी के विधान के मुताबिक हर छह साल में पार्टी के सभी सदस्यों का नवीकरण होता और नए सदस्य बनाए जाते हैं। सदस्यता अभियान की शुरुआत नवंबर में की गई थी। तब शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला सदस्य बनाया था। उसी वक्त शाह ने यह घोषणा की थी कि वह बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाना चाहते हैं। इसके लिए दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत