1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजस्थान भाजपा प्रमुख की जल्द घोषणा की जाएगी: भाजपा नेता

राजस्थान भाजपा प्रमुख की जल्द घोषणा की जाएगी: भाजपा नेता

 Reported By: IANS
 Published : May 17, 2018 07:22 pm IST,  Updated : May 17, 2018 07:22 pm IST

राजस्थान ईकाई के प्रमुख अशोक परनामी के इस्तीफे को करीब एक महीने हो चुके हैं...

bjp- India TV Hindi
bjp

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को कहा कि भाजपा के राजस्थान ईकाई के अध्यक्ष की घोषणा एक या दो दिन में की जाएगी। राजस्थान ईकाई के प्रमुख अशोक परनामी के इस्तीफे को करीब एक महीने हो चुके हैं।

राज्य मामलों के प्रभारी व भाजपा के उपाध्यक्ष अविनाश राय ने कहा कि राज्य पार्टी के ईकाई के प्रमुख के नाम की घोषणा अब तक नहीं किया जा सका क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी नेतृत्व कर्नाटक विधानसभा चुनावों में व्यस्त थे।

खन्ना ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष शाह के जयपुर दौरे की तारीख अभी तय नहीं की जा सकी है।

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत