1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा के वरिष्ठ सांसद चिंतामन वनगा का निधन, बजट पर असर पड़ने की संभावना नहीं

भाजपा के वरिष्ठ सांसद चिंतामन वनगा का निधन, बजट पर असर पड़ने की संभावना नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2018 03:12 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 03:12 pm IST

सूत्रों ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। चिंतामन वनगा का जन्म एक जून 1950 को हुआ था। वह महाराष्ट्र के पालघर से लोकसभा सांसद थे। वह 11वीं और 13वीं लोकसभा के भी सदस्य रह चुके थे।

BJP-MP-from-Palghar-Chintaman-Vanga-dies-of-stroke-in-Delhi- India TV Hindi
भाजपा के वरिष्ठ सांसद चिंतामन वनगा का निधन, बजट पर असर पड़ने की संभावना नहीं

नयी दिल्ली: महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा सांसद चिंतामन वनगा का आज दिल्ली में निधन हो गया। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। वह 67 वर्ष के थे। संसदीय कार्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि उनके निधन से एक फरवरी को पेश होने वाले बजट पर असर पड़ने की संभावना कम है। एक फरवरी को जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी तब अध्यक्ष द्वारा एक शोक संदेश पढ़ा जाएगा। आज और कल संसद की कार्यवाही स्थगित है। पिछले साल भी पूर्व केंद्रीय मंत्री और आईयूएमएल नेता ई अहमद के निधन के बावजूद बजट पेश किया गया था, वह संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्वारा संबोधित किये जाने के दौरान गिर गये थे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुये सदन की बैठक अगले दिन नहीं हुई थी।

आज सुबह घर पर बेहोश हो जाने के बाद उन्हें करीब 11 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वी के तिवारी ने बताया, ‘‘उन्हें सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर आरएमएल अस्पताल लाया गया था। हमने करीब 30 मिनट तक उनकी धड़कन वापस लाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’

सूत्रों ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। चिंतामन वनगा का जन्म एक जून 1950 को हुआ था। वह महाराष्ट्र के पालघर से लोकसभा सांसद थे। वह 11वीं और 13वीं लोकसभा के भी सदस्य रह चुके थे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वनगा पार्टी के एक अच्छे कार्यकर्ता थे और उन्होंने ठाणे जिले की जनजातीय पट्टी में शानदार काम किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत