1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. साध्वी प्रज्ञा ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया, राहुल ने साध्वी को आतंकवादी कहा था

साध्वी प्रज्ञा ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया, राहुल ने साध्वी को आतंकवादी कहा था

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2019 06:35 pm IST,  Updated : Nov 29, 2019 11:55 pm IST

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

BJP MP Pragya Thakur has given a privilege notice against Congress MP Rahul Gandhi- India TV Hindi
BJP MP Pragya Thakur has given a privilege notice against Congress MP Rahul Gandhi Image Source : ANI AND LOKSABHA TV

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। राहुल गांधी को यह नोटिस साध्वी प्रज्ञा को आतंकवादी बताने पर दिया गया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में साध्वी प्रज्ञा को आतंकवादी कहा था। आज लोकसभा में साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे पर दिये आपने बयान को लेकर माफी मांगने के बाद यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह एक नारी के आत्म-सम्मान से जुड़ा मामला है। 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रज्ञा ने लोकसभा अध्यक्ष ओेम बिरला के कार्यालय को यह नोटिस सौंपा है। इससे पहले उन्होंने लोकसभा में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में दो बार माफी मांगी और कहा कि उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा था तथा उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। 

गौरतलब है कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था। प्रज्ञा के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को ट्वीट किया था, ‘‘आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।’’ (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत