1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल में जेपी नड्डा की सुरक्षा में बड़ी चूक! BJP ने की होम मिनिस्टर से शिकायत

बंगाल में जेपी नड्डा की सुरक्षा में बड़ी चूक! BJP ने की होम मिनिस्टर से शिकायत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 10, 2020 11:38 am IST,  Updated : Dec 10, 2020 12:49 pm IST

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। जिसके बाद जेपी नड्डा बंगाल में पूरे एक्शन में हैं। मिशन 200 को लेकर जेपी नड्डा ने कल जमकर प्रचार किया था।

बंगाल में जेपी नड्डा...- India TV Hindi
बंगाल में जेपी नड्डा की सुरक्षा में बड़ी चूक! BJP ने की होम मिनिस्टर से शिकायत Image Source : INDIA TV

कोलकाता. पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर है। आज पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे का दूसरा दिन है, उनके इस दौरे को लेकर जमकर सियासत जारी है। बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने जेपी नड्डा के कार्यक्रम में सुरक्षा चूक का आरोप लगाया है। दिलीप घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा में चूक की शिकायत की है। दिलीप घोष ने कहा कि कल जेपी नड्डा के कार्यक्रम में पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल भाजपा की शिकायत पर गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के DGP से जवाब मांगा है। 

अभिषेक बनर्जी के गढ़ में गरजेंगे नड्डा

जेपी नड्डा दो दिन के बंगाल दौरे पर हैं।  आज वो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के गढ़ में चुनावी प्रचार करेंगे। जेपी नड्डा डायमंड हार्बर में कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करेंगे। दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि टीएमसी के लोग गुंडागर्दी की योजना बना रहे हैं। आज दक्षिण चौबीस परगना में जेपी नड्डा डायमंड हार्बर में कार्यकर्ताओं की रैली को  संबोधित करेंगे।  वो वो आज मछुआरों के संगठन के साथ बैठक भी करेंगे और शाम को कैंडल मार्च भी निकालेंगे।

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। जिसके बाद जेपी नड्डा बंगाल में पूरे एक्शन में हैं। मिशन 200 को लेकर जेपी नड्डा ने कल जमकर प्रचार किया था। कल वो काली मां से आशीर्वाद भी लिए तो बीजेपी के कई हाईटेक चुनावी दफ्तरों को भी खोला और आज जेपी नड्डा ममता बनर्जी के गढ़ में रहेंगे। जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल जाने से बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया है। बीजेपी  कार्यकर्ता काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत