1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी,'महामारी के दौरान कांग्रेस के व्यवहार से हैरान नहीं, लेकिन दु:खी हूं'

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी,'महामारी के दौरान कांग्रेस के व्यवहार से हैरान नहीं, लेकिन दु:खी हूं'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2021 11:39 am IST,  Updated : May 11, 2021 11:44 am IST

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा कि महामारी के दौरान कांग्रेस के व्यवहार से हैरान नहीं लेकिन दुखी हूं।

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी,'महामारी के दौरान कांग्रेस के व्यवहार से हैरान न- India TV Hindi
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी,'महामारी के दौरान कांग्रेस के व्यवहार से हैरान नहीं, लेकिन दु:खी हूं' Image Source : PTI

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा कि महमारी के दौरान कांग्रेस के व्यवहार से हैरान नहीं लेकिन दुखी हूं। जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में वैक्सीन को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व में उठाए गए सवालों का जिक्र किया है,।

मोदी सरकार को लेकर सीडब्ल्यूसी की आलोचना के बाद सोनिया गांधी को लिखी अपनी चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि भारत कोरोना वायरस से पूरे साहस के साथ लड़ रहा है, हम चाहते हैं कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करना, दहशत पैदा करना बंद करे। भारत के हालिया इतिहास में टीकाकरण को लेकर कोई संदेह नहीं रहा है, लेकिन कांग्रेस ने सदी में एक बार आई वैश्विक महामारी के दौरान इसे पैदा करने की कोशिश की। नड्डा ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि कोविड-19 महामारी के दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं का आचरण दोहरेपन और तुच्छता के लिए याद किया जाएगा।

बीजेपी अध्यक्ष ने लिखा- फरवरी, मार्च के आंकड़े बताएंगे कि कौन से राज्य कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर निगरानी रखने में नाकाम रहे और पंजाब जैसे राज्यों में मृत्युदर अधिक क्यों हैं? उन्होंने अपनी चिट्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया और लिखा-'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान में अटूट विश्वास, नवोन्मेष को समर्थन, सहकारी संघवाद के साथ वैश्विक महामारी से निपटा जा रहा है।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत