1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘शी जिनपिंग’ बोलने पर ‘सोनिया जिंग’ और ‘राहुल पिंग’ सुनाई दे रहा है: संबित पात्रा

‘शी जिनपिंग’ बोलने पर ‘सोनिया जिंग’ और ‘राहुल पिंग’ सुनाई दे रहा है: संबित पात्रा

 Published : Sep 05, 2020 07:24 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 07:53 pm IST

चीन के प्रोपेगेंडा अखबार ग्लोबल टाइम्स में कांग्रेस पार्टी के बारे में किए गए जिक्र के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

BJP targets Congress over Global Times tweet- India TV Hindi
BJP targets Congress over Global Times tweet Image Source : PTI

नई दिल्ली: चीन के प्रोपेगेंडा अखबार ग्लोबल टाइम्स में कांग्रेस पार्टी के बारे में किए गए जिक्र के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा। ग्लोबल टाइम्स में कहा गया है कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर चीन की सरकार के मुकाबले ज्यादा दबाव है क्योंकि भारत में विपक्षी दल कांग्रेस उस मौके की तलाश में है जिसके जरिए वह घरेलू गवर्नेंस और विदेश नीति के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को झकझोर सके।

ग्लोबल टाइम्स के लेख में लिखी गई इस बात पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा, “चीन के ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट किया है,.. .आज चीनी सरकार ने स्पष्ट कहा है कि मोदी सरकार को झकझोरने के लिए कांग्रेस तैयार है...एक हताश देश का बयान और उसमें वो अकेला नहीं ,कांग्रेस भी....चीन के साथी कांग्रेस भी साथ है। इश्क और मुश्क कभी छुपाए नहीं छुपता। चीन और कांग्रेस के इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छिप रही।”

संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी के साथ 2008 में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए करार पर सवाल पूछते हुए कहा कि चीन और कांग्रेस के MoU का कंटेंट क्या था। संबित पात्रा ने कहा कि जब डोकलाम चल रहा था तो गांधी वाड्रा परिवार चीनी टेंट में था। आज समझ आ रहा कि वो वहां क्यों थे। संबित पत्रा ने कहा, “आज समझ आ रहा कि पीएलए के हैवानों के साथ कांग्रेस पार्टी क्यों खड़ी थी.....आज तो शी जिनपिंग बोलने पर सोनिया जिंग और राहुल पिंग सुनाई दे रहा है।”

संबित पात्रा ने आगे कहा, “धारा 370 हटाने पर भी राहुल ने बयान दिया और पाकिस्तान पीएम ने यूएन में जो डोजियर दिया,उसमें सबसे पहले राहुल के बयान का जिक्र था...आज चीन भी कांग्रेस के साथ..हाफिज सईद ने भी कांग्रेस की तारीफ की थी। राहुल पाकिस्तान के हीरो तो थे हीं, आज चीन में भी हीरो...यहां जीरो हैं।”

संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी पर कहा कि चीन आज कांग्रेस के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने का प्रयास कर रहा है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए संबित पात्रा ने कहा, “राहुल ने कहा था भारत के पीएम डरे, छुपे हैं..सरेंडर कर दिया है...अपने पीएम के बारे में ऐसा बोलने पर दुश्मन देश इस्तेमाल करेगा या नहीं?”

संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी के साथ 2008 में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए करार पर सवाल पूछते हुए कहा कि चीन और कांग्रेस के MoU का कंटेंट क्या था। संबित पात्रा ने कहा कि जब डोकलाम चल रहा था तो गांधी वाड्रा परिवार चीनी टेंट में था। आज समझ आ रहा कि वो वहां क्यों थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत