1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Rajasthan Panchayat By-polls: भाजपा ने सात पंचायत समिति और एक जिला परिषद की सीट पर जीत दर्ज की

Rajasthan Panchayat By-polls: भाजपा ने सात पंचायत समिति और एक जिला परिषद की सीट पर जीत दर्ज की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 30, 2018 06:21 pm IST,  Updated : Dec 30, 2018 06:21 pm IST

Rajasthan Panchayat By-polls: 28 दिसम्बर को राज्य में सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के लिये इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिये मतदान हुआ था।

BJP wins 7, Congress 5 Panchayat bypolls in Rajasthan- India TV Hindi
BJP wins 7, Congress 5 Panchayat bypolls in Rajasthan

जयपुर। राजस्थान में विधासनभा चुनाव में हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 13 पंचायत समिति सदस्यों और एक जिला परिषद सीट पर उपचुनावों में से सात पंचायत समिति और एक जिला परिषद की सीट पर जीत दर्ज की है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से रविवार को घोषित 13 पंचायत समिति सदस्यों और एक जिला परिषद के उपचुनाव के परिणामों में सात पंचायत समिति पर भाजपा, पांच पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। 

28 दिसम्बर को राज्य में सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के लिये इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिये मतदान हुआ था। 13 पंचायत समिति में से भाजपा के तीन उम्मीदवारों और एक कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। आयोग ने राज्य के अलवर की एक जिला परिषद, और भीलवाड़ा, चूरू, दौसा, धौलपुर, कोटा, नागौर, पाली और सीकर पंचायत समिति के उपचुनाव के लिये इस माह के पूर्व में चुनाव के लिये अधिसूचना जारी की थी। 

राजस्थान में विधानसभा चुनावों के कारण पंचायती राज संस्थानों में 27 अक्टूबर को होने वाले मतदान को आगे बढा दिया गया था। पंचायत समिति के सदस्यों और जिला परिषद के चुनाव के लिये इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का उपयोग किया गया था। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत