1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सेना में घटिया खाने की शिकायत करने वाले पूर्व BSP जवान तेज बहादुर को सम्मानित करेगी कांग्रेस

सेना में घटिया खाने की शिकायत करने वाले पूर्व BSP जवान तेज बहादुर को सम्मानित करेगी कांग्रेस

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 20, 2017 04:01 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 04:10 pm IST

सीमा सुरक्षा बल (BSF) में जवानों को अच्छा भोजन न मिलने का सोशल मीडिया पर खुलासा कर चर्चाओं में आए जवान तेज बहादुर यादव को मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई सम्मानित करेगी। यादव के इस खुलासे को गलत बताते हुए उन्हें बीएसएफ से निकाल दिया गया है।

tej bahadur- India TV Hindi
tej bahadur

भोपाल: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में जवानों को अच्छा भोजन न मिलने का सोशल मीडिया पर खुलासा कर चर्चाओं में आए जवान तेज बहादुर यादव को मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई सम्मानित करेगी। यादव के इस खुलासे को गलत बताते हुए उन्हें बीएसएफ से निकाल दिया गया है।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "भारत माता के बहादुर सपूत तेज बहादुर यादव, जिन्होंने बीएसएफ के भ्रष्टाचार का सबूत वीडियो में दिया था, को मध्य प्रदेश कांग्रेस सम्मानित करेगी।"

कांग्रेस ने तेज बहादुर को सम्मानित करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत