1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बूटा सिंह की बेटी गुरकीरत कौर कांग्रेस में शामिल हुईं, इस दिग्गज नेता ने भी थामा दामन

बूटा सिंह की बेटी गुरकीरत कौर कांग्रेस में शामिल हुईं, इस दिग्गज नेता ने भी थामा दामन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2018 06:52 pm IST,  Updated : Oct 31, 2018 06:52 pm IST

कौर का पार्टी में स्वागत करते हुए वरिष्ठ नेता ए के वालिया ने उम्मीद जताई कि वह सामाजिक कार्य और कानूनी पेशे में अपने तजुर्बे का इस्तेमाल पार्टी को मजबूती देने के लिए करेंगी।

Buta Singh's daughter Gurkeerat Kaur joins Congress- India TV Hindi
Buta Singh's daughter Gurkeerat Kaur joins Congress

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह की बेटी गुरकीरत कौर बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। कौर का पार्टी में स्वागत करते हुए वरिष्ठ नेता ए के वालिया ने उम्मीद जताई कि वह सामाजिक कार्य और कानूनी पेशे में अपने तजुर्बे का इस्तेमाल पार्टी को मजबूती देने के लिए करेंगी।

कृष्ण नगर से पूर्व पार्षद रमेश पंडित ने भी कौर के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर बूटा सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर जालौर से 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था और बाद में वह फिर से कांग्रेस में आ गए थे।

कौर और पंडित, दोनों ने कहा कि राहुल गांधी और अजय माकन के निर्देश पर वे कांग्रेस के लिए काम करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत