1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली सीएम पद की शपथ, सिद्धू भी बने मंत्री

पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली सीएम पद की शपथ, सिद्धू भी बने मंत्री

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2017 07:03 am IST,  Updated : Mar 16, 2017 10:55 am IST

चंडीगढ़: पंजाब में दस साल बाद कांग्रेस को अपने नेतृत्व में जीत दिलाने वाले अमरिंदर सिंह आज यहां मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष

Amrinder Singh- India TV Hindi
Amrinder Singh

चंडीगढ़: पंजाब में दस साल बाद कांग्रेस को अपने नेतृत्व में जीत दिलाने वाले अमरिंदर सिंह ने आज यहां मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। 11 मार्च को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दिन अपना 75वां जन्मदिन मनाने वाले सिंह राज्य के 26वें मुख्यमंत्री के तौर पर नौ मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण कर ली है।

राज्य में अधिकतम 18 मंत्री बनाये जा सकते हैं। विधानसभा में कांग्रेस के 77 विधायक हैं। कांग्रेस ने यहां एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला तथा उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदम्बरम, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, अश्वनी कुमार, राजीव शुक्ला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव अहमद पटेल और अंबिका सोनी के अलावा पंजाब मामलों की प्रभारी सचिव आशा कुमारी के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमरिंदर सिंह ने राज्य की खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुये समारोह में ज्यादा खर्च नहीं करने का निर्णय लिया है जिसके चलते शपथ ग्रहण समारोह सादा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत