1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अपनी कार्यशैली के बारे में खुले मन से समीक्षा करे केंद्र सरकार: मायावती

अपनी कार्यशैली के बारे में खुले मन से समीक्षा करे केंद्र सरकार: मायावती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 30, 2020 01:41 pm IST,  Updated : May 30, 2020 01:41 pm IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को केंद्र सरकार को सलाह दी कि उसे अपनी नीतियों और कार्यशैली के बारे में खुले मन से समीक्षा करनी चाहिए। 

Central government should review its working style with open mind: Mayawati- India TV Hindi
Central government should review its working style with open mind: Mayawati Image Source : PTI

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को केंद्र सरकार को सलाह दी कि उसे अपनी नीतियों और कार्यशैली के बारे में खुले मन से समीक्षा करनी चाहिए। मायावती ने ट्वीट किया, "केन्द्र में बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल एक वर्ष पूरा होने पर आज अनेक दावे किए गए हैं किन्तु वे जमीनी हकीकत और जनता की सोच-समझ से दूर न हों तो बेहतर है।"

Related Stories

उन्होंने कहा कि वैसे सरकार का यह कार्यकाल अधिकतर मामलों में काफी विवादों से घिरा रहा है जिनपर इनको देश और जनता के हित में गंभीरता से चिन्तन करना चाहिये।

मायावती ने कहा कि देश की लगभग 130 करोड़ जनसंख्या में से अधिकतर गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, प्रवासी श्रमिकों और महिलाओं आदि का जीवन पहले से भी अधिक अति कष्टदायक बना हुआ है, जो अत्यंत दुखद है और जिसे जल्दी भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा, "ऐसे में केन्द्र सरकार को अपनी नीतियों और कार्यशैली के बारे में खुले मन से जरूर समीक्षा करनी चाहिये और जहां पर इनकी कमियां रहीं हैं, उनपर इनको पर्दा डालने की बजाय, उन्हें दूर करना चाहिये। बसपा की इनको देश एवं जनहित में यही सलाह है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत