1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या प्रियंका गांधी पर किया मायावती ने प्रहार? बोलीं- यूपी की बजाय पंजाब और चंडीगढ बसें भेजे कांग्रेस

क्या प्रियंका गांधी पर किया मायावती ने प्रहार? बोलीं- यूपी की बजाय पंजाब और चंडीगढ बसें भेजे कांग्रेस

 Written By: Bhasha
 Published : May 17, 2020 10:11 pm IST,  Updated : May 17, 2020 10:11 pm IST

उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेसी नेताओं को भी सबक सीखना चाहिये क्योंकि पंजाब व चण्डीगढ़ से काफी प्रवासी यूपी के मजदूर लोग, सरकार की अनदेखी एवं उपेक्षा होने की वजह से, यमुना नदी के जरिये भी घर वापसी कर रहे हैं, जिनके साथ कभी भी कोई दुर्घटना आदि हो सकती है।

Migrant workers- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस को रविवार को सलाह दी कि वह एक हजार बसें उत्तर प्रदेश भेजने की बजाय उन्हें पंजाब और चंडीगढ भेज दे ताकि पीड़ित श्रमिक सुरक्षित पहुंच सकें। मायावती ने टवीट किया, ''जैसा कि विदित है कि बीजेपी-शासित राज्यों में भी प्रवासी मजदूरों की लगातार हो रही घोर उपेक्षा आदि के कारण काफी श्रमिकों के परिवारों को आयेदिन दुर्घटना का भी शिकार होना पड़ रहा है, जिसमें अभी तक इनकी काफी दर्दनाक मौतें भी हो चुकी हैं, और यह अति-दुःखद है।''

उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेसी नेताओं को भी सबक सीखना चाहिये क्योंकि पंजाब व चण्डीगढ़ से काफी प्रवासी यूपी के मजदूर लोग, सरकार की अनदेखी एवं उपेक्षा होने की वजह से, यमुना नदी के जरिये भी घर वापसी कर रहे हैं, जिनके साथ कभी भी कोई दुर्घटना आदि हो सकती है।

मायावती ने कहा, ''ऐसे में बेहतर होगा कि कांग्रेस पार्टी अपनी 1,000 बसें यूपी भेजने के बजाए, उन्हें पहले पंजाब व चण्डीगढ़ ही भेज दें, ताकि वे पीड़ित श्रमिकगण यमुना नदी में अपनी जान जोखिम में डालने के बजाए सड़क के जरिये सुरक्षित यूपी पहुँच सकें।''

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इसी प्रकार कांग्रेसी नेता लोग दिल्ली में मजदूरों से मिलने के दौरान यदि प्रवासी मजदूरों की कुछ आर्थिक मदद व खाने आदि की व्यवस्था भी कर देते तो उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिल जाती अर्थात कांग्रेस को उनके दुःख-दर्द को बांटने के साथ-साथ बसपा की तरह उनकी कुछ मदद भी जरूर करनी चाहिये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत