1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली विधानसभा के अधिकारों का अतिक्रमण कर रहा केंद्र : सिसोदिया

दिल्ली विधानसभा के अधिकारों का अतिक्रमण कर रहा केंद्र : सिसोदिया

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 07:51 pm IST,  Updated : May 26, 2015 07:52 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि आप सरकार के अधिकारों में कमी करते हुए अधिसूचना जारी कर केंद्र सरकार दिल्ली विधानसभा के अधिकारों का अतिक्रमण करना चाहती है। सिसोदिया

दिल्ली विधानसभा के...- India TV Hindi
दिल्ली विधानसभा के अधिकारों का अतिक्रमण कर रहा केंद्र : सिसोदिया

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि आप सरकार के अधिकारों में कमी करते हुए अधिसूचना जारी कर केंद्र सरकार दिल्ली विधानसभा के अधिकारों का अतिक्रमण करना चाहती है। सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में कहा, "यह दिल्ली विधानसभा के अधिकारों का अतिक्रमण है। उन्होंने (केंद्र सरकार) संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश की है।"

सिसोदिया केंद्र सरकार द्वारा 21 मई को जारी उस अधिसूचना का जिक्र कर रहे थे, जिसमें कहा गया था कि सेवा, भूमि और कानून-व्यवस्था में अंतिम निर्णय उपराज्यपाल का होगा।

उन्होंने कहा, "विधानसभा को इस मुद्दे पर शांत नहीं रहना चाहिए। हम सभी को इसका विरोध करना चाहिए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत