1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. #ChunavManch: गुजरात चुनावों पर BJP अध्यक्ष अमित शाह से पूछें अपना सवाल

#ChunavManch: गुजरात चुनावों पर BJP अध्यक्ष अमित शाह से पूछें अपना सवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2017 03:46 pm IST,  Updated : Oct 14, 2017 03:46 pm IST

15 अक्टूबर को इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘चुनाव मंच’ में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे...

Amit Shah Chunav Manch- India TV Hindi
Amit Shah Chunav Manch

अहमदाबाद: 15 अक्टूबर को इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘चुनाव मंच’ में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह गुजरात में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। इस चुनाव की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राज्य के कई दौरे किए हैं, वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी कमर कस कर मैदान में डटे हुए हैं और अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि विभिन्न राजनीतिक दल इन चुनावों को लेकर क्या रणनीति अपना रहे हैं? या फिर इन चुनावों में उनका अजेंडा क्या है, उनके घोषणापत्र में कौन-कौन से मुद्दे और वादे जगह पाएंगे? ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब देने के लिए अमित शाह इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘चुनाव मंच’ में शिरकत करेंगे। वह इस मंच पर इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का भी सामना करेंगे। अगर आप भी अमित शाह से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें ट्विटर और फेसबुक पर अपने सवाल भेजें।

अपने सवाल के साथ अपना और अपने शहर का नाम जरूर लिखें। आपका सवाल आपके नाम के साथ 15 अक्टूबर को इंडिया टीवी के खास प्रोग्राम 'चुनाव मंच' में पूछा जाएगा। सवाल पूछते वक्त हैशटैग #ChunavManch का प्रयोग करना न भूलें। आप अपना सवाल, अपना नाम और अपने शहर का नाम लिखते हुए हमारे सोशल मीडिया के फेसबुक पेज और twitter पर भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही नीचे दिए गए कमेंट्स बॉक्‍स का उपयोग करते हुए भी आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। सवाल पूछते वक्त #ChunavManch का प्रयोग जरूर करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत