1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP नेता की दबंगई, गाड़ी रोकी तो पुलिसवालों से भिड़े

BJP नेता की दबंगई, गाड़ी रोकी तो पुलिसवालों से भिड़े

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 09, 2017 01:06 pm IST,  Updated : Apr 09, 2017 01:06 pm IST

मेरठ की दक्षिण विधानसभा सीट से विधानसभा प्रभारी संजय त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी के भाई हैं।

clash between bjp leader sanjay tyagi and police in meerut- India TV Hindi
clash between bjp leader sanjay tyagi and police in meerut

मेरठ: हाल ही में एक बीजेपी नेता और उनके बेटे का पुलिस के साथ झड़प का मामला सामने आया है। दरअसल मामला उस समय का था जब मेरठ के परतापुर थाने के सामने चेकिंग करते हुए पुलिस ने हूटर बजा रही लग्जरी कार रोकी तो बीजेपी नेता के बेटे ने कथित तौर पर पुलिस से अभद्रता की। उसने पुलिसवालों को 24 घंटे में वर्दी उतरवाने की धमकी दी। जब पुलिस ने अंकित को थाने ले जाने की कोशिश की तो पहले उसने इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई की और बाद में पिता को फोन मिला दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने बेटे के साथ हो रही पुलिस की बहस के बीच बीजेपी नेता संजय त्यागी आ गए और उन्होंने अपना परिचय दिया। मेरठ की दक्षिण विधानसभा सीट से विधानसभा प्रभारी संजय त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी के भाई हैं। उनके बेटे अंकित त्यागी जब पुलिस पर चिल्लाने लगे तो पुलिस ने उन्हें जीप में बैठा दिया। अपने बेटे को जीप से निकालने के लिए बीजेपी नेता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने अंकित से गाड़ी में अपारदर्शी शीशे लगाने पर सवाल किए थे।

मामले की जानकारी होते ही कई बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन पहुंच गए और बाद में अंकित त्यागी को लॉकअप से बाहर कर दिया गया। हालांकि, बीजेपी नेता का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने कहा कि जब मैंने अंकित को जीप में बैठाने का कारण पूछा तो मेरे साथ भी बदसलूकी की गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत