1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल ने मोदी पर लगाया LG के जरिए सरकार चलाने का आरोप

केजरीवाल ने मोदी पर लगाया LG के जरिए सरकार चलाने का आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 20, 2015 01:20 pm IST,  Updated : May 20, 2015 01:25 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग की भूमिका को ले कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक करारा पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उपराज्यपाल की गतिविधि के

दिल्ली सीएम ने लगाया...- India TV Hindi
दिल्ली सीएम ने लगाया मोदी पर आरोप

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग की भूमिका को ले कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक करारा पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उपराज्यपाल की गतिविधि के पीछे केंद्र सरकार का हाथ है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने अपने खत में लिखा है कि एलजी के माध्यम से केंद्र दिल्ली में हुकूमत करना चाहती है। दिल्ली में एक निर्वाचित सरकार है। एलजी का एक निर्वाचित सरकार के कार्यों में दखल देना सरासर संविधान के खिलाफ है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि नजीब जंग यह भूमिका केंद्र की इशारे पर निभा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत