1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हरियाणा मंत्रिमंडल गठन को लेकर बीजेपी के आला नेताओं से मिलेंगे सीएम खट्टर

हरियाणा मंत्रिमंडल गठन को लेकर बीजेपी के आला नेताओं से मिलेंगे सीएम खट्टर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2019 04:21 pm IST,  Updated : Oct 28, 2019 04:21 pm IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट के गठन पर चर्चा के लिए आज शाम बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Manohar Lal Khattar- India TV Hindi
Manohar Lal Khattar Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट के गठन पर चर्चा के लिए आज शाम बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जानकारी के मुताबिक बीजेपी के कोटे ने अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, दीपक मंगला, कमल गुप्ता, अभय यादव, विश्म्बर बाल्मीकि और बनवारी लाल को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं सीम त्रिखा और महिपाल ढांडा को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। 

वहीं सरकार के साथ गठबंधन में शामिल दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को जहां डिप्टी सीएम का पद मिला है वहीं रामकुमार गौतम को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है बिक ईश्वर सिंह या अनूप धानक में से किसी को राज्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत