1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मिशन 2022' को धार देने कांग्रेस का तीन-दिवसीय प्रशिक्षण आज से

'मिशन 2022' को धार देने कांग्रेस का तीन-दिवसीय प्रशिक्षण आज से

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2019 02:37 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 02:37 pm IST

कांग्रेस ने प्रदेश में हाल ही में अध्यक्ष को नियुक्त करने के साथ-साथ महासचिवों और सचिवों की कमेटी का भी पुनर्गठन किया था। टीम में ज्यादातर नए चेहरे होने के कारण इन्हें ट्रेनिंग देने की जरूरत महसूस की जा रही है।

'मिशन 2022' को धार देने कांग्रेस का तीन-दिवसीय प्रशिक्षण आज से- India TV Hindi
'मिशन 2022' को धार देने कांग्रेस का तीन-दिवसीय प्रशिक्षण आज से

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नई टीम 'मिशन 2022' को धार देने और आगे की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में जुटेगी, जहां आज से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में कार्यशाला में वरिष्ठ नेता नवनियुक्त पदाधिकारियों को बदले माहौल में काम करने का प्रशिक्षण देंगे। हलांकि इस पूरे कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया, "प्रियंका गांधी की कार्यशाला का मकसद ये है कि पार्टी जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सोशल मिडिया तक जोरदार तरीके से उठा सके।"

रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी प्रदेश की अपनी नई टीम के लिए कार्यशाला का आयोजन कर रही हैं, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनकी पूरी कार्यकारिणी शामिल होगी। कार्यशाला में एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) के आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष की टीम को अनुशासन के साथ विपक्षी दलों से दो-दो हाथ करने के गुर सिखाएंगे।

कांग्रेस ने प्रदेश में हाल ही में अध्यक्ष को नियुक्त करने के साथ-साथ महासचिवों और सचिवों की कमेटी का भी पुनर्गठन किया था। टीम में ज्यादातर नए चेहरे होने के कारण इन्हें ट्रेनिंग देने की जरूरत महसूस की जा रही है।

प्रियंका गांधी की पाठशाला का रायबरेली में आयोजन ऐसे समय हो रहा है, जब उनकी पार्टी के दो विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह लगातार पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं और पार्टी ने उन्हें नोटिस दे रखा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या ये दोनों विधायक 'प्रियंका की पाठशाला' में शामिल होंगे या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत