1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जेटली के ''मोदी बनाम अराजकता'' वाले बयान पर कपिल सिब्बल का पलटवार, कहा- ''मोदी खुद अराजकता हैं''

जेटली के ''मोदी बनाम अराजकता'' वाले बयान पर कपिल सिब्बल का पलटवार, कहा- ''मोदी खुद अराजकता हैं''

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2019 11:57 am IST,  Updated : Mar 12, 2019 11:57 am IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा लोकसभा चुनाव को ''मोदी बनाम अराजकता'' कहे जाने पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि जेटली को नहीं भूलना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अराजकता हैं।

Congress leader Kapil sibal (File Photo)- India TV Hindi
Congress leader Kapil sibal (File Photo) Image Source : PTI

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा लोकसभा चुनाव को ''मोदी बनाम अराजकता'' कहे जाने पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि जेटली को नहीं भूलना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अराजकता हैं। सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, ''2019 के चुनाव को लेकर एक मंत्री ने कहा कि यह मोदी बनाम अराजकता होगा। वह भूल गए कि मोदी खुद एक अराजकता हैं। वह सर्वाधिक विभाजनकारी व्यक्ति हैं।''

इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा था कि ‘महागठबंधन’ प्रतिद्वन्द्वी दलों का आत्मघाती गठजोड़ है और लोकसभा चुनाव में लोगों को ‘मोदी या अराजकता’ में से चयन करना है । जेटली ने अपने फेसबुक ब्लाग में कहा, ‘‘जिसे महागठबंधन के रूप में पेश किया गया वह कई प्रतिद्वंद्वी गठबंधनों के ‘गठबंधन’ के तौर पर सामने आ रहा है। यह ‘प्रतिद्वंद्वियों का आत्मघाती गठबंधन’ है।’’

वित्त मंत्री अरुण जेटली के इसी ब्लाग के पलटवार में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी को अराजकता बाया हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''एक मंत्री ने कहा कि 2019 के चुनाव मोदी बनाम अराजकता होंगे। लेकिन वह भूल गए कि मोदी खुद एक अराजकता हैं। वह सर्वाधिक विभाजनकारी व्यक्ति हैं।''

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA आसन्न लोकसभा चुनाव में दूसरी बार जनादेश प्राप्त करने के लिए उतर रही है। इस चुनाव में 90 करोड़ लोगों के मतदान करने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हो रहा है और 23 मई को मतगणना होगी।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत