1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बर्लिन में राहुल का बीजेपी-RSS पर वार, लगाया देश को बांटने की कोशिश का आरोप

बर्लिन में राहुल का बीजेपी-RSS पर वार, लगाया देश को बांटने की कोशिश का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2018 10:46 am IST,  Updated : Aug 24, 2018 10:49 am IST

इससे पहले हैम्बर्ग में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ग़लत तरीके से नोटबंदी और जीएसटी लागू की, जिससे उद्योग-धंधे बर्बाद हुए, बेरोजगारी बढ़ी और लोगों के अंदर पनपे गुस्से के कारण भीड़ के हिंसा करने की घटनाएं होने लगी हैं।

बर्लिन में राहुल का बीजेपी-RSS पर वार, लगाया देश को बांटने की कोशिश का आरोप- India TV Hindi
बर्लिन में राहुल का बीजेपी-RSS पर वार, लगाया देश को बांटने की कोशिश का आरोप

नई दिल्ली: जर्मनी दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। बर्लिन में राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर देश को बांटने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा में काफी फर्क है। देश में युवाओं के पास रोजगार नहीं है, किसान परेशान हैं लेकिन सरकार को कोई सुध नही हैं।

इससे पहले हैम्बर्ग में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ग़लत तरीके से नोटबंदी और जीएसटी लागू की, जिससे उद्योग-धंधे बर्बाद हुए, बेरोजगारी बढ़ी और लोगों के अंदर पनपे गुस्से के कारण भीड़ के हिंसा करने की घटनाएं होने लगी हैं।

वैश्विक राजनीति की पढ़ाई कराने वाले एक संस्थान में उन्होंने कहा, "बड़ी संख्या में छोटे व्यवसायों में काम करने वाले लोगों को अपने गांव वापस लौटना पड़ा। इससे लोग नाराज़ हैं और गुस्से में हैं। लिंचिंग के बारे में हम जो भी सुनते हैं वो इसका परिणाम है।"

बता दें कि गुरुवार को राहुल गांधी का जर्मनी के बर्लिन में संबोधन था लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों के कारण राहुल का ये संबोधन प्रसारित नहीं हो पाया था। राहुल को यहां इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था। राहुल का ये संबोधन अब जारी किया गया है।

राहुल गांधी जर्मनी और ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। बुधवार रात को उन्होंने जर्मनी के हैमबर्ग के बुसेरियस समय स्कूल में छात्रों को संबोधित किया था। उन्हें गुरुवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित करना था।

वह दो दिनों तक जर्मनी में रहने के बाद शुक्रवार को लंदन पहुंचेंगे। लंदन में वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के बच्चों को संबोधित करेंगे। वहीं शनिवार को वह इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत