नागपुर: महाराष्ट्र के एक पूर्व मंत्री ने कथित तौर पर ऐलान किया कि वह भाजपा विधायक राम कदम की जीभ काट कर लाने वाले को इनाम देंगे। दरअसल, भाजपा विधायक लड़की का अपहरण कर लेने संबंधी अपनी एक कथित टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं।
Related Stories
पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाना में आयोजित एक कार्यक्रम के वीडियो में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुबोध साओजी कथित रूप से यह कहते देखे जा सकते हैं कि कदम का बयान विधायक की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कथित तौर पर कहा, ‘‘... और इसलिए मैं उनकी जीभ काटकर लाने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान करता हूं।’’ बहरहाल, इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए साओजी से संपर्क नहीं हो सका।