1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार, आतंकवाद बढ़ा: येचुरी

नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार, आतंकवाद बढ़ा: येचुरी

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2017 03:02 pm IST,  Updated : May 09, 2017 03:02 pm IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी को लेकर निशाना साधा। येचुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नोटबंदी से भ्रष्टाचार, कालाधन और आतंकवाद के खत्म होने की बात कह रहे थे

Sitaram Yechury- India TV Hindi
Sitaram Yechury

नई दिल्ली: मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी को लेकर निशाना साधा। येचुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नोटबंदी से भ्रष्टाचार, कालाधन और आतंकवाद के खत्म होने की बात कह रहे थे, लेकिन यह सभी इस आर्थिक कदम को उठाए जाने के बाद बढ़ रहे हैं। माकपा नेता ने सोशल मीडिया पर कहा, "नोटबंदी के बाद, भ्रष्टाचार, कालाधन और आतंकवाद तीनों के खत्म होने का दावा मोदी ने किया था, लेकिन आज नोटबंदी के बाद यह और मजबूती के साथ बढ़ रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "छह महीने बीतने के बाद भी अभी तक कोई आंकड़ा नहीं है कि कितना पुराना नोट प्रणाली में वापस आया।" येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 नवंबर के 500 व 1000 रुपये के नोटबंदी के कदम को आर्थिक आपदा बताया।

उन्होंने कहा, "सरकार ने बड़ी मछलियों-बैंक ऋण के बकाएदारों को छोड़ दिया और भारत की अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया जो करीब दो तिहाई भारतीयों को रोजगार देती है और हमारे जीडीपी में आधा से ज्यादा का योगदान देती है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत