1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चिदंबरम का कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव, प्रियंका-दिग्विजय खुलकर आए सामने

चिदंबरम का कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव, प्रियंका-दिग्विजय खुलकर आए सामने

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2019 09:46 am IST,  Updated : Aug 21, 2019 09:46 am IST

आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद पी चिदंबरम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है लेकिन उसके पहले ही कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

चिदंबरम का कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव, प्रियंका-दिग्विजय खुलकर आए सामने- India TV Hindi
चिदंबरम का कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव, प्रियंका-दिग्विजय खुलकर आए सामने

नई दिल्ली: आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद पी चिदंबरम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है लेकिन उसके पहले ही कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने मोदी सरकार पर हमला बोला है और पी चिदंबरम की गिरफ्तारी की कोशिशों को बदले की भावना से प्रेरित बताया है। 

Related Stories

प्रियंका ने चिदंबरम को सच बोलने वाला नेता बताया और मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें चिदंबरम का सच बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसलिए उनके पीछे पड़ी है सरकार। वो इस सच के साथ खड़ी हैं चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी सहना पड़े।

प्रियंका ने ट्वीट किया, “राज्यसभा के सम्मानित सदस्य पी चिदंबरम ने दशकों तक पूरी ईमानदारी के साथ वित्त और गृह मंत्री के रूप में देश की सेवा की है। उन्होंने बिना किसी संकोच के सच बोला है और इस सरकार की नाकामियों को उजागर किया है, लेकिन ये सच इन्हें बर्दाश्त नहीं और कायरों की तरह उनके पीछे पड़े हैं। हमलोग उनके साथ खड़े हैं और सच के लिए हम लगातार लड़ते रहेंगे चाहे इसका कोई भी नतीजा क्यों न हो।“

दिग्विजय सिंह ने भी प्रियंका की तरह चिदंबरम के समर्थन में मोदी सरकार पर हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को गिरफ़्तार करने की कल रात से जो भी कोशिश हो रही हैं, मैं उसकी निंदा करता हूँ। सरकार हर काम राजनीतिक विद्वेष की भावना से क्यों कर रही है? ना एफआईआर में नाम, ना कोई प्रमाण। पर सीबीआई का ऐसा इस्तेमाल?”

गौरतलब है कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद चिदंबरम राहत की उम्मीद लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं लेकिन कल शाम से सीबीआई और ईडी की टीम उनकी तलाश में है पर चिदंबरम हैं कि उन्हें मिल ही नहीं रहे। 

पिछले 15 घंटे में सीबीआई की टीम तीसरी बार चिदंबरम की तलाश में दिल्ली के जोरबाग इलाके के आवास में पहुंची। हालांकि हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद से पी चिदंबरम गायब हैं। आज सुबह साढ़े दस बजे उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है लेकिन चिदंबरम का अब तक कोई पता नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत