1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली चुनाव पर भाजपा का आंतरिक आकलन, SC/ST और सिखों का नहीं मिला साथ

दिल्ली चुनाव पर भाजपा का आंतरिक आकलन, SC/ST और सिखों का नहीं मिला साथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2020 06:54 am IST,  Updated : Mar 07, 2020 06:54 am IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर आंतरिक आकलन के लिए शुक्रवार को हुई बैठक के मुताबिक दलित और सिख समुदाय ने समर्थन नहीं किया, इसलिए पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। 

दिल्ली चुनाव पर भाजपा का आंतरिक आकलन, SC/ST और सिखों का नहीं मिला साथ- India TV Hindi
दिल्ली चुनाव पर भाजपा का आंतरिक आकलन, SC/ST और सिखों का नहीं मिला साथ

नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर आंतरिक आकलन के लिए शुक्रवार को हुई बैठक के मुताबिक दलित और सिख समुदाय ने समर्थन नहीं किया, इसलिए पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में दिल्ली भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू और दिल्ली भाजपा के महासचिव (संगठन) सिद्धार्थन ने हिस्सा लिया। 

Related Stories

दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी कुछ समय तक बैठक में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, ‘‘इस बैठक में करीब 50 पार्टी प्रत्याशी भी शामिल हुए जिन्हें चुनाव में हार मिली थी। कई लोगों ने बैठक में रेखांकित किया कि उनके विधानसभा क्षेत्रों में दलित और सिख मतदाताओं ने समर्थन नहीं दिया।’’ 

सूत्रों ने बताया कि कुछ प्रत्याशियों ने टिकट घोषणा में देरी, घोषणापत्र जारी करने में विलंब और जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला, उनकी भूमिका को भी हार की वजह के रूप में रेखांकित किया। 

पार्टी के एक प्रत्याशी ने बताया कि बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों को भरोसा दिलाया कि उनके आकलन के आधार पर कार्रवाई योग्य रिपोर्ट तैयार पर भाजपा नेतृत्व को सौंपी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में शामिल नहीं होनेवाले प्रत्याशियों से पार्टी सफाई मांगेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत