1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहती है भाजपा, लेकिन सफल नहीं होगी: कांग्रेस

प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहती है भाजपा, लेकिन सफल नहीं होगी: कांग्रेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2020 11:08 am IST,  Updated : Mar 05, 2020 11:08 am IST

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर आज दावा किया कि भाजपा राज्य में प्रजातंत्र का चीरहरण करके सत्ता हथियाना चाहती है लेकिन सफल नहीं होगी।

प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहती है भाजपा, लेकिन सफल नहीं होगी: कांग्रेस- India TV Hindi
प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहती है भाजपा, लेकिन सफल नहीं होगी: कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर आज दावा किया कि भाजपा राज्य में प्रजातंत्र का चीरहरण करके सत्ता हथियाना चाहती है लेकिन सफल नहीं होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अधीर रंजन चौधरी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला इस संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे।

Related Stories

ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा, “देश में पिछले 4-5 साल से लोकतंत्र हर राज्य में खत्म किया जा रहा है। भाजपा राज्यों में लोकतंत्र को खत्म कर रही है। इस संकट की शुरूआत अरुणाचल प्रदेश से हुई थी। मणिपुर, गोवा, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक उदाहरण हैं किस तरह से भाजपा ने सरकारें बनाई।“

ग़ुलाम नबी आज़ाद ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की यही नीति है कि कोई दूसरी पार्टियां उनके बगैर सरकार ना बना पाएं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया की भाजपा मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस सरकार गिराने की कोशिश पहले दिन से ही कर रही है।

आज़ाद ने कहा कि जब भी राज्यसभा का चुनाव आता है तब भाजपा को सरकारें गिराने का बुखार तेज़ी से आता है। मध्य प्रदेश में ये चौथी कोशिश है सरकार गिराने की। हमारे विधायकों को दूसरे राज्यों में छिपाया जहां भाजपा की सरकारें हैं। भाजपा जोड़ तोड़ से और पैसे के दम पर सरकार बनाना चाहती है। हम इसकी निंदा करते हैं। 

वहीं रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''आयाराम, गयाराम ही अब मध्य प्रदेश में भाजपा का एकमात्र रास्ता है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत में है, लेकिन करोड़ों रूपये की बोली लगा विधायकों का ईमान खरीदने का षडयंत्र किया जा रहा है।" 

उन्होंने कहा, ''भाजपाई जान लें कि वे अपने कुत्सित मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होने वाले हैं।'' सुरजेवाला ने दावा किया, '' भाजपा प्रजातंत्र का चीरहरण कर सत्ता की भूख मिटाना चाहती है। मध्य प्रदेश में माफिया हारेगा - भाजपा हारेगी - जनादेश जीतेगा।'' उन्होंने सवाल किया कि भाजपा खरीद-फरोख्त करने की बजाए, सदन के पटल पर बहुमत से क्यों भाग रही है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत