1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'थप्पड़कांड' में आम आदमी पार्टी को झटका, दोनों विधायकों की जमानत अर्जी खारिज

'थप्पड़कांड' में आम आदमी पार्टी को झटका, दोनों विधायकों की जमानत अर्जी खारिज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Feb 23, 2018 04:15 pm IST

वहीं, दिल्ली पुलिस ने आज चीफ सेक्रेटेरी से मारपीट के मामले में सीसीटीवी को लेकर बड़ा खुलासा किया है...

amanatullah khan- India TV Hindi
amanatullah khan

नई दिल्ली: मुख्य सचिव से मारपीट के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) बुरी तरह फंस गई है। मारपीट के आरोपों में घिरे आप विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल जेल में ही रहेंगे। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने दोनों विधायकों की ज़मानत अर्ज़ी खारिज कर दी है।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने आज चीफ सेक्रेटेरी से मारपीट के मामले में सीसीटीवी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस के इस खुलासे ने आप के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। अब तक आप सीएम केजरीवाल के घर की सीसीटीव फुटेज की आड़ लेकर दिल्ली के चीफ सेक्रेटेरी के दावों को झूठा बताती आ रही थी, लेकिन आज दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया कि सीएम के घर पर बड़ी साजिश हुई है।

दिल्ली पुलिस ने सीएम हाउस में जांच की और केजरीवाल के घर में लगे 21 कैमरों के वीडियो पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस ने सीएम हाउस में जांच के बाद कहा कि कैमरों की रिकॉर्डिंग लगभग 43 मिनट पीछे की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत