1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र: सत्ता के झगड़े के बीच राज्यपाल से मिले देवेन्द्र फडणवीस, शिवसेना नेता दिवाकर राउते भी रहे साथ

महाराष्ट्र: सत्ता के झगड़े के बीच राज्यपाल से मिले देवेन्द्र फडणवीस, शिवसेना नेता दिवाकर राउते भी रहे साथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2019 01:11 pm IST,  Updated : Oct 28, 2019 01:16 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य में गठबंधन सहयोगियों भाजपा-शिवसेना के बीच सत्ता को लेकर जारी झगड़े के बीच हुई है।

Devendra Fadnavis- India TV Hindi
Devendra Fadnavis Image Source : @DEV_FADNAVIS

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य में गठबंधन सहयोगियों भाजपा-शिवसेना के बीच सत्ता को लेकर जारी झगड़े के बीच हुई है। राज भवन के एक अधिकारी ने बताया कि यह ‘‘औपचारिक मुलाकात थी।’’ सोमवार को हुई इस मुलाकात में शिवसेना के नेता दिवाकर राउते भी मुख्यमंत्री के साथ थे। इससे पहले दोनों दलों ने दावा किया था कि वे राज्यपाल को दीवाली की बधाई देने जा रहे हैं और इस दौरान कोई राजनीतिक बातचीत नहीं होगी।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों में 2014 के मुकाबले भाजपा की कम सीटें आने के बाद से शिवसेना ने अपना रुख कड़ा कर लिया है और सरकार में 50-50 फीसदी हिस्सेदारी की मांग कर रही है। महाराष्ट्र में अगली सरकार में सत्ता बंटवारों को लेकर खींचतान कर रही भाजपा और शिवसेना ने अपना-अपना सख्ंया बल बढ़ाने के प्रयास के तहत रविवार को पांच विधायकों (तीन निर्दलीय एवं छोटे दलों के दो विधायकों) का समर्थन प्राप्त किया है। भाजपा को समर्थन की घोषणा करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों में गीता जैन, राजेंद्र राउत और रवि राणा शामिल हैं।

Devendra Fadnavis, Maharashtra, Bhagat Singh Koshyari
Image Source : @DEV_FADNAVISDevendra Fadnavis meets Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत