1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘ध्यान भटाकाओ, झूठ फैलाओ’ केंद्र सरकार की नीति: राहुल गांधी

‘ध्यान भटाकाओ, झूठ फैलाओ’ केंद्र सरकार की नीति: राहुल गांधी

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2021 11:53 am IST,  Updated : May 19, 2021 11:53 am IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ध्यान भटकाना, झूठ फैलाना और तथ्य छिपाना इस सरकार की नीति है।

‘ध्यान भटाकाओ, झूठ फैलाओ’ केंद्र सरकार की नीति: राहुल गांधी- India TV Hindi
‘ध्यान भटाकाओ, झूठ फैलाओ’ केंद्र सरकार की नीति: राहुल गांधी Image Source : FILE

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ध्यान भटकाना, झूठ फैलाना और तथ्य छिपाना इस सरकार की नीति है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वैक्सीन कम होती जा रही हैं और कोविड मृत्यु बढ़ती जा रही हैं। केंद्र सरकार की नीति- ध्यान भटकाओ, झूठ फैलाओ, शोर मचाकर तथ्य छुपाओ।’’ 

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर यह आरोप उस वक्त लगाया है जब भाजपा ने मंगलवार को एक ‘टूलकिट’ का हवाला देते हुए दावा किया था कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि एक दिन में कोविड-19 के 2,67,334 नए मामले सामने आने के बाद देश में बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,54,96,330 हो गई। वहीं, संक्रमण से 4,529 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,83,248 हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत