1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने 'कार्यकर्ता' को सरेआम मारा थप्पड़, वीडियो में कैद हुई घटना

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने 'कार्यकर्ता' को सरेआम मारा थप्पड़, वीडियो में कैद हुई घटना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2021 06:41 pm IST,  Updated : Jul 10, 2021 06:41 pm IST

कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को सरेआम थप्पड़ मार दिया।

DK Shivakumar slaps Congress worker, DK Shivakumar slaps, DK Shivakumar- India TV Hindi
कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को सरेआम थप्पड़ मार दिया। Image Source : TWITTER

बेंगलुरु: कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को सरेआम थप्पड़ मार दिया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोशल मीडिया पर शिवकुमार द्वारा 'कार्यकर्ता' को थप्पड़ मारने की आलोचना की। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में कर्नाटक कांग्रेस के चीफ शिवकुमार को एक व्यक्ति के उनके नजदीक जाकर साथ-साथ चलने और छूने की कोशिश से गुस्से में आते हुए देखा जा सकता है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख ने उस शख्स से गुस्से में कहा, ‘आपको जिम्मेदार होना चाहिए।’

कैमरामैन को फुटेज मिटाने को भी कहा

बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति पार्टी का कार्यकर्ता ही है। इस दौरान शिवकुमार ने वहां मौजूद कैमरामैन को फुटेज मिटाने को भी कहा। यह घटना मांड्या के जिला मुख्यालय कस्बे में हुई। शिवकुमार पूर्व मंत्री और सांसद जी एम गौड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आए थे। इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने शिवकुमार को ‘हिंसा का लाइसेंस’ दे रखा है। उन्होंने शिवकुमार को कोतवाल रामचंद्र का अनुयायी बताया जो कि 1970 से 1980 के बीच बेंगलुरु का अंडरवर्ल्ड डॉन था।


राहुल गांधी से बीजेपी ने पूछा सवाल
सी. टी. रवि ने लिखा, ‘कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार ने जनता के सामने अपने पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। अगर कोतवाल रामचंद्र के ‘पूर्व शिष्य’ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं तो कोई कल्पना कर सकता है कि वह दूसरों के साथ क्या करेंगे। राहुल गांधी ने क्या डी के शिवकुमार को ‘हिंसा का लाइसेंस’ दे रखा है।’ यह पहली बार नहीं है जब शिवकुमार ने इस तरह की हरकत की है। 2018 में बेल्लारी में कांग्रेस के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने एक शख्स के हाथ पर इसलिए मारा था, क्योंकि वह उनके साथ एक सेल्फी लेना चाहता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत