1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पर ED की कार्रवाई, 3 करोड़ 68 लाख की संपत्तियां जब्त

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पर ED की कार्रवाई, 3 करोड़ 68 लाख की संपत्तियां जब्त

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2019 08:03 pm IST,  Updated : Apr 15, 2019 08:03 pm IST

ED ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की 3 करोड़ 68 लाख की संपत्तियो को जब्त किया है। इन सम्पत्ति में फ्लैट प्लॉट और जमीने शामिल है।

Om Prakash Chautala- India TV Hindi
Om Prakash Chautala

नई दिल्ली: ED ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की 3 करोड़ 68 लाख की संपत्तियो को जब्त किया है। इन सम्पत्ति में फ्लैट प्लॉट और जमीने शामिल है। जो नई दिल्ली पंचकूला और सिरसा में है। ये कार्यवाही आय सर अधिक संपत्ति के एक मामले में मनी लांड्रिंग के तहत दर्ज हुई FIR को लेकर हुई है। 

दरअसल सीबीआई ने ओम प्रकाश चौटाला उनके बेटे अभय चौटाला और अजय चौटाला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। इन लोगो ने 1993 से 2006 के बीच मे  करोड़ों रुपयों की प्रोपर्टी बनाई थी।

ओम प्रकाश चौटाला को जनवरी, 2013 में जेबीटी घोटाले में दोषी करार दिया गया था। इनेलो सुप्रीमो को प्रीवेंशन ऑफ करप्शन में सात साल और षड्यंत्र में दोषी पाए जाने पर 10 साल की सज़ा हुई थी। चौटाला तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत