1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूर्व सैनिक के सुसाइड पर सियासत, दोबारा हिरासत में लिए गए राहुल गांधी को छोड़ा गया

पूर्व सैनिक के सुसाइड पर सियासत, दोबारा हिरासत में लिए गए राहुल गांधी को छोड़ा गया

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2016 09:13 pm IST,  Updated : Nov 02, 2016 09:59 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आज दोबारा हिरासत में लिया और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गई। पूर्व सैनिक के कथित तौर पर खुदकुशी करने के बाद उसके परिवार के

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आज दोबारा हिरासत में लिया और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गई। पूर्व सैनिक के कथित तौर पर खुदकुशी करने के बाद उसके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने का प्रयास करने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। करीब 2 घंटे की हिरासत के बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को रिहा कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि राहुल को ज्योतिरादित्य सिंधिया और अजय माकन सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ पुलिस वैन में बैठा दिया गया और थाने ले जाया गया था। बहरहाल उन्होंने यह नहीं बताया कि कांग्रेस नेता को कहां ले जाया गया था।

इससे पहले राहुल को आरएमएल अस्पताल में उस समय हिरासत में लिया गया जब उन्होंने पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के परिजन से मुलाकात करने का प्रयास किया जिन्होंने कल रात एक रैंक एक पेंशन के मुद्दे पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। राहुल को मंदिर मार्ग थाने में ले जाया गया। उन्हें करीब 70 मिनट तक हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया।

राहुल को हिरासत में लिए जाने के विरोध में PM का पुतला फूंका

दिल्ली में आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक को अस्पताल देखने गये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिये जाने के विरोध में लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया, वहीं प्रदेश में विभिन्न स्थानों से गुजर रही राहुल संदेश यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी जगह रककर धरना-प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक राहुल को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने की घटना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ स्थित महात्मा गांधी मार्ग पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत