1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिमाचल मंत्रिमंडल में पांच मंत्रियों के आपराधिक रिकॉर्ड, आठ विधायक करोड़पति

हिमाचल मंत्रिमंडल में पांच मंत्रियों के आपराधिक रिकॉर्ड, आठ विधायक करोड़पति

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 28, 2017 07:23 am IST,  Updated : Dec 28, 2017 07:23 am IST

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बनी नयी सरकार के 12 में से पांच मंत्रियों के आपराधिक रिकॉर्ड हैं वहीं आठ विधायक करोड़पति हैं।

Jairam Thakur- India TV Hindi
Jairam Thakur

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बनी नयी सरकार के 12 में से पांच मंत्रियों के आपराधिक रिकॉर्ड हैं वहीं आठ विधायक करोड़पति हैं। हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वॉच एंड द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रोटिक रिफॉर्म की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि औसतन राज्य के मंत्रियों के पास 7.17 करोड़ की संपति हैं जिनमें अनिल शर्मा 40.20 करोड़ की संपति के साथ सूची में सबसे आगे हैं। 

शिक्षा के हिसाब से तीन मंत्री 12वीं पास हैं, आठ स्नातक हैं और एक के पास डॉक्ट्रेट की डिग्री है।

आपको बता दें कि कल शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में जय राम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। जय राम ठाकुर के साथ ही 11 भाजपा विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल पहुंचे। नई सरकार में एक महिला कोटे से और एक दलित कोटे से मंत्री बनाए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत