1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा मामले में लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई

चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा मामले में लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2020 11:04 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 11:04 pm IST

चारा घोटाले के सिलसिले में चाईबासा कोषागार से 33 करोड़ 67 लाख रुपये के गबन के एक मामले में जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी।

Fodder Scam: Jharkhand High Court hearing on Lalu Prasad's bail application- India TV Hindi
Fodder Scam: Jharkhand High Court hearing on Lalu Prasad's bail application Image Source : PTI

रांची: चारा घोटाले के सिलसिले में चाईबासा कोषागार से 33 करोड़ 67 लाख रुपये के गबन के एक मामले में जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। चारा घोटाला करीब साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये का है। 

Related Stories

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की चाईबासा कोषागार से 1992-93 में 33 करोड़, 67 लाख रुपये गबन से जुड़े मामले में इस वर्ष तीन जुलाई को दाखिल जमानत याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ के समक्ष शुक्रवार को सुनवाई होगी।

इस मामले में जमानत होने पर भी लालू अभी न्यायिक हिरासत से रिहा नहीं हो सकेंगे क्योंकि चारा घोटाले के दुमका कोषागार से गबन के मामले में उन्हें 14 वर्ष कैद की सजा मिली है और उक्त मामले में भी वह इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। दुमका मामले में उच्च न्यायालय से उनकी जमानत याचिका भी पहले ही खारिज हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत