1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. SC/ST एक्ट के विरोध में BJP के दिग्गज नेता का इस्तीफा, दिया यह बयान

SC/ST एक्ट के विरोध में BJP के दिग्गज नेता का इस्तीफा, दिया यह बयान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 06, 2018 06:42 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 06:42 pm IST

सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटे जाने के विरोध में पूर्व विधायक और भाजपा नेता लक्ष्मण तिवारी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

bjp- India TV Hindi
bjp

भोपाल: केन्द्र सरकार द्वारा एससी/एसटी (अत्याचार निरोधक) कानून के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटे जाने के विरोध में पूर्व विधायक और भाजपा नेता लक्ष्मण तिवारी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए तिवारी ने एससी/एसटी (अत्याचार निरोधक) कानून के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटे जाने की आलोचना करते हुए आज कहा कि मात्र आरोप के आधार पर लोगों को बिना जांच के महीनों जेल में भेजना अत्याचार है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें कांग्रेस से कोई आशा नहीं थी, लेकिन भाजपा भी उसी तरह से काम कर रही है।’’

तिवारी ने कहा कि इस मुद्दे पर आगे की रणनीति बनाने के लिए 12 राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ 14 सितम्बर को एक बैठक रखी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत