1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूर्व राज्यसभा सांसद प्यारीमोहन महापात्र का लंबी बीमारी के चलते निधन

पूर्व राज्यसभा सांसद प्यारीमोहन महापात्र का लंबी बीमारी के चलते निधन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 20, 2017 06:49 am IST,  Updated : Mar 20, 2017 06:49 am IST

भुवनेश्वर: पूर्व राज्यसभा सांसद प्यारीमोहन महापात्र का आज रात मुंबई में निधन हो गया। 77 साल के महापात्र पिछले काफी समय से बीमार थे। महापात्र के परिजन ने बताया कि मुंबई के एक निजी अस्पताल

प्यारीमोहन महापात्र- India TV Hindi
प्यारीमोहन महापात्र

भुवनेश्वर: पूर्व राज्यसभा सांसद प्यारीमोहन महापात्र का आज रात मुंबई में निधन हो गया। 77 साल के महापात्र पिछले काफी समय से बीमार थे। महापात्र के परिजन ने बताया कि मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका निधन आज रात हुआ।

साल 1963 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके महापात्र को ओडि़शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का मुख्य रणनीतिकार और मार्गदर्शक माना जाता था। साल 1997 में बीजू जनता दल :बीजद: की स्थापना के बाद पार्टी की रूपरेखा तय करने में महापात्र की भूमिका काफी अहम रही थी। नवीन के पिता बीजू पटनायक जब मुख्यमंत्री थे तो महापात्र उनके प्रधान सचिव थे।

वह 2010 से 2012 तक राज्यसभा सदस्य थे। बहरहाल, नवीन जब विदेश दौरे पर थे तो उस वक्त उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिश करने के आरोप में महापात्र को 2012 में पार्टी से निकाल दिया गया था । बाद में उन्होंने ओडि़शा जन मोर्चा नाम की पार्टी बना ली और इसके संस्थापक अध्यक्ष बन गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत