1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का निधन, तिहाड़ जेल के डीजी ने की पु्ष्टि

आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का निधन, तिहाड़ जेल के डीजी ने की पु्ष्टि

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2021 08:35 am IST,  Updated : May 01, 2021 01:22 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का आज दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे। जेल अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज- India TV Hindi
आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज Image Source : ANI

 नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का आज दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।  वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे। तिहाड़ जेल के डीजी ने शहाबुद्दीन की मौत की पुष्टि कर दी है। शहाबुद्दीन कोरोना से संक्रमित थे और 20 अप्रैल को उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  शहाबुद्दीन बिहार के सीवान से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर सांसद रहे थे। उनकी गिनती बिहार के बाहुबली नेताओं में होती थी। फिलहाल वे दिल्ली की तिहाड़ जेल में थे जहां उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ था और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 

आपको बता दें कि शहाबुद्दीन हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में आजावीन कारावास की सजा काट रहे थे।  15 फरवरी 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन को बिहार की सीवान जेल से तिहाड़ लाने का आदेश दिया था। 

तिहाड़ जेल डीजी संदीय गोयल ने बताया-‘दिल्ली जेल के कैदी मोहम्मद शहाबुद्दीन की मृत्यु के बारे में डीडीयू अस्पताल से सूचना मिली है। वह कोविड-19 से पीड़ित थे और उन्हें 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’ जेल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें दो-तीन दिन पहले अस्पताल के सघन निगरानी कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत