1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को जितने वोट पड़े उससे ज्यादा लोग आज BJP के सदस्य

2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को जितने वोट पड़े उससे ज्यादा लोग आज BJP के सदस्य

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 15, 2018 09:31 pm IST,  Updated : Oct 15, 2018 11:46 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को ऐसी जानकारी दी है जो कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों को परेशान कर सकती है।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah Image Source : PTI

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को ऐसी जानकारी दी है जो कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों को परेशान कर सकती है। अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, भारतीय जनता पार्टी के पास 11 करोड़ से ज्यादा सदस्य हो गए हैं। 11 करोड़ सदस्य किसी भी पार्टी के लिए बहुत बड़ी ताकत है, ऐसे में विपक्षी दलों को यह आंकड़ा कुछ परेशान कर सकता है।

Related Stories

11 करोड़ सदस्यों का आंकड़ा इतना बड़ा है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में बड़ी-बड़ी पार्टियों को इतने वोट भी नहीं पड़े थे। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का प्रदर्शन अबतक किसी भी लोकसभा चुनाव में सबसे खराब रहा था। 2014 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन भी अबतक का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है।

वोटों की बात करें तो 2014 के दौरान कांग्रेस को कुल 10,69,35,942 वोट पड़े थे। मौजूदा समय में BJP के सदस्यों का आंकड़ा ही 11 करोड़ के पार हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी को 2014 में 17,16,60,230 वोट मिले थे। भाजपा और कांग्रेस के बाद 2014 में तीसरे नंबर पर मायावती की पार्टी थी जो 2,29,46,346 वोट मिलने के बावजूद एक भी सीट नहीं जीत पायी थी। चौथे नंबर पर 1,79,88,955 वोटों के साथ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी थी और पांचवे पर 86,35,558 वोटों के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस  पार्टी थी। 

सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने 11 करोड़ सदस्यों को पार्टी की ताकत बताया। भाजपा अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान चुनावी रैली में अपने सदस्यों की यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत