1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शरजील इमाम की गिरफ्तारी के बाद गिरिराज सिंह ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना, कहा-अमित शाह ने कर दिखाया

शरजील इमाम की गिरफ्तारी के बाद गिरिराज सिंह ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना, कहा-अमित शाह ने कर दिखाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2020 04:24 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 04:26 pm IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है

Giriraj Singh targets Arvind Kejriwal after Sharjeel Imam arrested in Jehanabad- India TV Hindi
Giriraj Singh targets Arvind Kejriwal after Sharjeel Imam arrested in Jehanabad

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए ट्वीट किया है ''केजरीवाल जी ..शरज़ील इमाम तो पकड़ा गया ..अमित शाह जी ने कर दिखाया। ये सब टुकड़े टुकड़े गैंग देश तोड़ने का काम करें..और आप उसको बचाने के लिए फ़ाइल दबा के बैठे रहो।''

इसके बाद इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में गिरिराज सिंह ने कहा कि "अमित शहा की पुलिस, दिल्ली सरकार की पुलिस ने शरजील इमाम को पकड़ लिया। इसीलिए मैंने प्रश्न किया कि अरविंद केजरीवाल साहब कहोगे कि शाहीन बाग देश को तोड़ने की एक साजिश का केंद्र बन रहा है।" उन्होंने कहा कि "है हिम्मत केजरीवाल में, है हिम्मत राहुल गांधी में, तो शाहीन बाग जाकर कहें कि ये देशद्रोहियों का अड्डा है। वह इसका जवाब नहीं दे पाएंगे।"

गिरिराज सिंह ने कहा कि "केजरीवाल साहब शरजील इमाम पर चुप हो गए। नोटंकी ना करें, देश को मूर्ख न बनाएं। वोट बैंक के लिए उनकी पार्टी कहती हो कि 12 फीसदी मुझे दे दें, तो मैं सत्ता में आ जाऊं। कौन हैं 12 परसेंट? क्या शाहीन बाग तय करता है 12 परसेंट? ये देश को मूर्ख बनाने का एक तरीका है और शाहीन बाग टुकड़े-टुकड़े गैंग का एक केंद्र बन गया है और उस टुकड़े-टुकड़े गैंग में राहुल गांधी, केजरीवाल और कम्यूनिस्ट सभी खड़ें हैं।"

शरजील की गिरफ्तारी को दिल्ली चुनाव में मुद्दा बनाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि "मुद्दे का सवाल नहीं है, ये देश के डेढ़ सौ करोड़ लोगों की इज्जत का सवाल है। कोई चुनौती दे भारत में, भारत को कहे कि मैं असम को तोड़ दूंगा और भारत के लोग चुप रहें, भारत की सरकार चुप रहे। हमारे लिए एक चुनौती है। भारत की सरकार के लिए चुनौती कि हमने आतंकवाद का खात्मा, देश तोड़ने वाले का खात्मा किया। लेकिन, देश के लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है  कि आज शाहीन बाग के खिलाफ खड़े हों।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत