1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोवा के कृषि मंत्री ने किसानों से कहा- 'खेत में बैठकर मंत्र का जाप करो, फसल की पैदावार बढ़ेगी'

गोवा के कृषि मंत्री ने किसानों से कहा- 'खेत में बैठकर मंत्र का जाप करो, फसल की पैदावार बढ़ेगी'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2018 10:27 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 10:27 pm IST

 गोवा के कृषि मंत्री ने  फसल पैदावार बेहतर प्राप्त करने के लिए किसानों को अजीबोगरीब सलाह दी है। गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा है कि अगर किसान अपने खेतों में वैदिक मंत्रों का जप करेंगे और ब्रह्माण्ड खेती तकनीक को अपनाएंगे तो राज्य में फसलों की पैदावार बढ़ जाएगी।

Goa agruiculture minister Vijai Sardesai - India TV Hindi
Goa agruiculture minister Vijai Sardesai asked farmers to meditate in fields to improve crop output Image Source : FACEBOOK

पणजी: गोवा के कृषि मंत्री ने फसल पैदावार बेहतर प्राप्त करने के लिए किसानों को अजीबोगरीब सलाह दी है। गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा है कि अगर किसान अपने खेतों में वैदिक मंत्रों का जप करेंगे और ब्रह्माण्ड खेती तकनीक को अपनाएंगे तो राज्य में फसलों की पैदावार बढ़ जाएगी। फतोर्दा में अपने आवास के निकट एक खेत में ' शिव योग कॉस्मिक फार्मिंग ' परियोजना का शुभारंभ करते हुए मंत्री ने कहा कि फसल की पैदावार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए भाजपा नीत राज्य सरकार ब्रह्माण्ड खेती को बढ़ावा देगी। 

सरदेसाई ने कहा, ‘‘ब्रह्माण्ड खेती से बिना किसी रसायन या उर्वरक के आपको सुरक्षित आहार मिलेगा। इस प्रकार की खेती के दौरान फसल में किसी भी प्रकार के रसायन का छिड़काव नहीं होता है और जैविक खाद से फसल का पोषण होता है।’’सरदेसाई की पत्नी इस परियोजना की रूपरेखा तैयार करने वाले शिव योगी फाउंडेशन की अनुयायी हैं। 

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत किसान को ध्यान लगाना होता है और बेहतर पैदावार के लिए कम से कम 30 मिनट तक मंत्रोच्चार करने से ब्रह्मांडीय किरणों का प्रवाह होता है। मंत्री की गोवा फॉरवर्ड पार्टी राज्य में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की एक घटक है। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत