1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा- अर्थव्यवस्था को चौपट कर मौन बैठी है

प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा- अर्थव्यवस्था को चौपट कर मौन बैठी है

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2019 04:18 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 04:37 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था चौपट कर के मौन बैठी हुई है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश की विकट स्थिति को छिपाने की कोशिश कर रही है।

Govt mum after 'ruining economy': Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Govt mum after 'ruining economy': Priyanka Gandhi

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था चौपट कर के मौन बैठी हुई है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश की विकट स्थिति को छिपाने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सरकार) के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर प्रियंका ने केंद्र की भाजपा सरकार पर यह प्रहार किया। 

कांग्रेस महासचिव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था चौपट, मौन बैठी है सरकार। संकट में हैं कम्पनियाँ, ठप्प हो रहा व्यापार।’’ उन्होंने ‘100 दिन कोई विकास नहीं’ हैशटैग के साथ किये इस ट्वीट में आगे कहा, ‘‘ड्रामे से, छल से, झूठ से, प्रचार से, करके कपट जन-जन से छुपा रहे देश की हालत विकट।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत