1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र: पेट्रोल-डीजल 10 रुपए सस्‍ता होगा, किसानों की कर्जमाफी का वादा

गुजरात के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र: पेट्रोल-डीजल 10 रुपए सस्‍ता होगा, किसानों की कर्जमाफी का वादा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2017 04:56 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 05:51 pm IST

कांग्रेस ने गुजरात के लिए घोषणापत्र जारी किया है। इसमें किसानों को 16 घंटे बिजली और कर्जमाफी का वादा किया है...

congress- India TV Hindi
congress

अहमदाबाद: कांग्रेस ने गुजरात के लिए घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस ने इसे "खुश रहे गुजरात, खुशहाल गुजरात" थीम पर जारी किया है। इसमें किसानों को 16 घंटे बिजली और कर्जमाफी का वादा किया है। बिजली चोरी के केस वापस लिए जाएंगे। घोषणापत्र जारी करते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी, कांग्रेस के गुजरात चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत, प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा, ‘ये गुजरात की जनता का घोषणापत्र है। गुजरात की जनता सैम पित्रौदा और मधुसूदन मिस्त्री ने तैयार किया है। काफी सोच समझ कर हमने घोषणापत्र तैयार किया है।’ सोलंकी ने कहा, ‘विकास की अंधी दौड़ नहीं होनी चाहिए। गुजरात के लोग काफी बुद्धिमान हैं। उन्हें पता है कि खुद का विकास कैसे करना है।’

कांग्रेस के घोषणापत्र के बड़े वादे-

  • किसानों का कर्ज माफ किजा जाएगा, प्रदेश में हर किसान पर 38100 रुपए का कर्ज है।
  • घोषणापत्र में कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को 16 घंटे बिजली देने का वादा किया है।
  • बिजली चोरी के केस वापस होंगे।
  • कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी कर रहे कर्मचारी स्थायी होंगे।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपए कम करने का वादा किया गया है।
  • हेल्थ कार्ड दिया जाएगा जिसके तहत फ्री दवाएं मुहैया कराई जाएंगी।
  • 5 सालों में 25 लाख घर देने का वादा किया गया है।
  • पाटीदारों की स्पेशल कैटेगरी बनाई जाएगी।
  • 25 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा का चुनाव दो चरण में होगा। पहले चरण के लिए वोटिंग 9 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग होगी। जबकि, विधानसभा चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत