1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल का PM मोदी पर तंज, गुजराती करदाताओं के 33000 करोड़ रुपये खाक हो चुके हैं, कौन जिम्मेदार?

राहुल का PM मोदी पर तंज, गुजराती करदाताओं के 33000 करोड़ रुपये खाक हो चुके हैं, कौन जिम्मेदार?

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2017 05:12 pm IST,  Updated : Nov 26, 2017 05:25 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ परियोजना ‘दम तोड़कर’ गुजराती करदाताओं के...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के एक संयंत्र में नैनो कार के उत्पादन में कमी संबंधी एक खबर का उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ परियोजना ‘दम तोड़कर’ गुजराती करदाताओं के 33000 करोड़ रुपये को ‘खाक’ कर चुकी है।

गांधी ने यह भी पूछा है कि पैसे को ‘‘खाक’’ में बदलने के लिए किसको जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कथित रूप से कहा है कि गुजरात सरकार ने 33000 करोड़ रुपये का ‘फायदा’ साणंद में कार परियोजना की भेंट चढ़ा दिया।

गांधी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी मेक इन इंडिया परियोजना दम तोड़ चुकी है। गुजराती करदाताओं के 33000 करोड़ रुपये खाक हो चुके हैं। कौन जिम्मेदार है? ’’

कांग्रेस उपाध्यक्ष फिलहाल चुनावी राज्य गुजरात में प्रचार कर रहे हैं जहां पर 22 साल से भाजपा का शासन है। खबर में दावा किया गया है कि टाटा मोटर्स के साणंद संयंत्र में नैनो कार का औसतन उत्पादन रोजाना ‘‘महज दो’’ रह गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत